Coronavirus India: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 77 लाख के पार, 24 घंटे में आए 55 हजार केस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण हर दिन बढ़ता जा रहा है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 77 लाख 6 हजार 946 है। 1 लाख 16 हजार 616 लोगों की मौत भी हो गई है। जबकि 7 लाख 15 हजार 812 लोगों का इलाज देश के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। 68 लाख 74 हजार 518 मरीजे इस बीमारी से स्वास्थ्य हो चुके हैं। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए 24 घंटों के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल 55 हजार 838 नए कोरोना संक्रमण के केस सामने आए हैं। 702 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं, 79 हजार 415 मरीजे स्वास्थ्य हुए हैं। ICMR के मुताबिक, 21 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 9 करोड़ 86 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14.69 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट करीब पांच फीसदी है।

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.51% हो गई. भारत में मृत्यु दर दुनिया के देशों में सबसे कम में से एक है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 89 फीसदी है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus India live update Coronavirus in India Coronavirus in India Coronavirus news
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/35jItKQ

Post a Comment

0 Comments