साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक

मेष लग्नराशि (Aries): ➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक :-  ॐ इस सप्ताह मेष राशि वालों में भरपूर उत्साह देखने को मिल सकता है। जिससे आपके रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते है। कार्यक्षेत्र तथा धन सम्बन्धी मामलों में स्तिथियां मजबूत होगी। सप्ताह के मध्य में किसी प्रकार का मानसिक तनाव परेशानी दे सकता है अतः व्यर्थ की वार्तालाप तथा खर्च से बचे। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक :-  ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि वालों का परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्तिथियां सामान्य रहेगी तथा धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह कुछ परेशानी रह सकती है तथा आलस्य बना रहने से कार्यो में विलंबता बनी रह सकती है। भाई बहनो से मतभेद उभर सकते है। सुखो में वृद्धि संभव है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक :-  ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को भाग्य का साथ बना रहने से परेशानियों का अंत होगा। नौकरी कर रहे जातको को प्रमोशन मिल सकता है तथा व्यापारी वर्ग को व्यापार में मुनाफा प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रह सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य में गिरावट रह सकती है।  

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक :-  ॐ इस सप्ताह कर्क राशि वालों की यश कीर्ति में वृद्धि होगी और भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक शुभ कार्य संपन्न होंगे। उच्च अधिकारियों की ओर से आपके काम की प्रसंशा होगी। नौकरी में किए गए प्रयास सफल होंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है।कई तरह के कार्यो के चलते मन विचलित बना रह सकता है। 

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक :-  ॐ इस सप्ताह सिंह राशि वालों को पुरे सप्ताह धन लाभ के योग बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। कुछ व्यर्थ का खर्चा भी हो सकता है। कार्यो के सिलसले में यात्रा पर जा सकते है। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत करेंगे। सेहत से जुडी समस्याओं में लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान प्राप्ति के योग रहेंगे।     

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक :-  ॐ इस सप्ताह कन्या राशि वालों को शुरूआती दिनों में कुछ भाग दौड़ लगी रह सकती है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह पराक्रम और उत्साह के साथ आप सभी कार्यो को आगे बढ़ाएंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी भी प्रकार के तनाव अपने ऊपर हावी न होने दे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। 

तुला लग्नराशि (Libra):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक :-  ॐ इस सप्ताह तुला राशि वालों की धन सम्पत्ति में इजाफा हो सकता है। भाग्य के चलते आपको अपने कार्यो में सफलता मिलती रहेगी। नौकरी कर रहे जातको के लिए समय सामान्य रहेगा। सप्ताह के मध्य में सेहत तथा खर्च पर ध्यान दे। सप्ताह का अंतिम भाग कोई शुभ समाचार दे सकता है। जीवनसाथी से लाभ तथा सहयोग मिलेगा। 

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक :-  ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को नौकरी तथा व्यापार से सम्बंधित क्षेत्रों में लाभ और तरक्की के योग बने रहेंगे। दैनिक आय में वृद्धि के लिए नए विचार उत्पन्न तथा लाभ भी प्राप्त करेंगे। मन बहुत प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखे शारीरिक थकावट से परेशान हो सकते है। परिवार में किसी का कार्य आपको प्रसन्न करेगा। 

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक :-  ॐ यह सप्ताह धनु राशि वालों का बहुत अच्छा व्यतीत होगा। चल रही दिक्क़ते खत्म होगी तथा परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने की सम्भावना बन सकती है। नौकरी कर रहे जातको को पद लाभ मिलने के अच्छे संकेत है। पूजापाठ में रूचि बढ़ सकती है। धन प्राप्ति के नए श्रोत प्राप्त हो सकते है। 

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक :-  ॐ इस सप्ताह मकर राशि वालों को शुरुआत में सेहत से जुडी कुछ दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्तिथियां अच्छी बनी रहेगी। अधिकारी वर्ग तथा सहकर्मियों के साथ कार्यो से सम्बंधित विचार विमर्श हो सकते है। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते है अतः सचेत रहे। धन से जुडी समस्याएं इस सप्ताह हल हो सकती है।  

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक :-  ॐ  इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कुछ अच्छे लाभ मिल सकते है। मन में किसी दुविधा को लेकर परेशान हो सकते है। बिना बजह किसी से न उलझे उचित रहेगा। खर्चो की अधिकता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। व्यापारिक वर्ग के लिए सप्ताह फायदेमंद हो सकता है।   

मीन लग्नराशि (Pisces):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक :-  ॐ  इस सप्ताह मीन राशि वालों  को साझेदारी के कार्यो में लाभ तथा सफलता मिलेगी। जीवनसाथी द्वारा लाभ मिलने के योग रहेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी तकलीफ आपको परेशान कर सकती है। इस सप्ताह किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है अतः सचेत रहे। खर्चे से परेशान हो सकते है। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

 
Kalashantijyotish (कलाशांति ज्योतिष) 
Call: - +91-6261231618
kalashantijyotish@gmail.com
https://ift.tt/36BR6PV
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Weekly Horoscope: Kalashanti Astrology Weekly Horoscope from 12 October to 18 October
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3731cg2

Post a Comment

0 Comments