डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज (रविवार) सुबह से बारिश का दौर जारी है। मौसम में हुए अचानक बदलाव से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। वहीं, कई निचले इलाकों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मिंटो रोड इलाके में अंडरपास में पानी भर गया है। इस दौरान अंडरपास से गुजर रही DTC की एक बस पानी में डूब गई। बस में फंसे लोगों को छत पर चढ़कर बाहर निकाला गया।
#WATCH Delhi: Fire Department personnel rescue people on-board a bus that was stuck in a waterlogged road under Minto Bridge following heavy rainfall in the national capital this morning. pic.twitter.com/wBCjSRtvqw
— ANI (@ANI) July 19, 2020
मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही बताया था कि दिल्ली में रविवार को बारिश होने की संभावना है। IMD के मुताबिक मॉनसून उत्तर की ओर बढ़ेगा और अगले 3-4 दिनों तक स्थिर रहेगा। 19 से 21 जुलाई के बीच दिल्ली और आस-पास के राज्यों में भारी बारिश होने की उम्मीद है।
#WATCH: Rain lashes several parts of Delhi; visuals from Rajpath and India Gate.
— ANI (@ANI) July 19, 2020
India Meteorological Department had predicted thunderstorm with rain in the national capital today. pic.twitter.com/0GmkyQNrul
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jmXkKW
.
0 Comments