पाक ने पुंछ में एलओसी पर फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने बुधवार को लगातार 5वें दिन जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी और गोलाबारी करना जारी रखा।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, पाकिस्तान की सेना ने आज सुबह 9 बजे के आसपास पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से फायरिंग की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया है।

इस वर्ष की शुरुआत से पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा पर किए गए 3,186 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में 24 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Pak again violates ceasefire at LoC in Poonch
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3kKzqZD

Post a Comment

0 Comments