चंडीगढ़, 22 अगस्त (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तीन संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया।
अधिकारियों ने कहा कि घटना तड़के हुई, जब बीएसएफ के जवानों ने तरन तारन जिले में बाड़े के पार कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी।
उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को चुनौती दी गई और बाद में उन्हें गोली मार दिया गया। राइफल के साथ दो शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तीसरे शव को बरामद करने के लिए तलाशी शुरू की गई है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घुसपैठिए आतंकवादी थे या मादक पदार्थ तस्कर थे।
वीएवी/जेएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3j4lzMR
.
0 Comments