आरोप: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- कोरोना, GDP और चीन पर झूठ बोल रही है बीजेपी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने कोरोनावायरस, जीडीप और चीन के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा है। राहुल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण और इससे होने वाली मौत के आंकड़ों को लेकर झूठ बोल रही है। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना, जीडीपी और चीन जैसे मुद्दे पर देश से झूठ बोला है। अब बीजेपी ने झूठ को संस्थागत रूप दे दिया है, और राष्ट्रीय महत्व के इन सभी मुद्दों पर झूठ बोल रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "बीजेपी ने झूठ को संस्थागत रूप से दे दिया है।

1-कोविड 19 की टेस्ट संख्या कम करके और इससे हो रही मौतों की संख्या को कम बताकर

2- जीडीपी की गणना के लिए एक नया तरीका अपनाकर

3-चीनी घुसपैठ पर मीडिया को डरा धमका कर

ये भ्रम जल्द ही टूटेगा और भारत को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Congress leader Rahul Gandhi targets Modi government on GDP Coronavirus and China
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3hfJIPs

Post a Comment

0 Comments