मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन, लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में ली आखिरी सांस, पीएम मोदी ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का आज मंगलवार सुबह निधन हो गया। 85 वर्षीय लालजी टंडन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। लालजी टंडन के निधन की पुष्टि उनके बेटे और यूपी सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन ने की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, बाबूजी नहीं रहे।

राज्यपाल टंडन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा, लालजी टंडन को समाज की सेवा के उनके अथक प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने एक प्रभावी प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई और हमेशा लोक कल्याण को महत्व दिया। उनके निधन से मैं दुखी हूं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, राज्यपाल टंडन के निधन से देश ने एक लोकप्रिय जननेता,योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाज सेवी को खोया है। वे लखनऊ के प्राण थे।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Lalji Tandon Death LIVE Updates Madhya Pradesh Governor Lalji Tandon passes away his son Ashutosh Tandon announces his demise
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2CW9PfK

Post a Comment

0 Comments