Covid-19: दुनियाभर में कोरोना का कहर कायम, संक्रमितों की संख्या 10.48 करोड़ के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना (Coronavirus) महामारी के खिलाफ दुनियाभर के मुल्क लड़ाई लड़ रहे हैं। हालांकि वैक्सीन के आने से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन कोविड 19 का कहर जारी है। विश्व में इस वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 10.48 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि अब तक 22.80 लाख से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है। 

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक दुनियाभर में कुल मरीजों की संख्या 10 करोड़ 48 लाख 32 हजार 983  के पार पहुंच गई है। वहीं 22 लाख 81 हजार 608 लोगों की जान इस वायरस ने ले ली है। 

किसान आंदोलन पर अमेरिका की टिप्पणी का भारत ने जवाब दिया

बात करें इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश की तो संयुक्त राष्ट्र अमेरिका पहले स्थान पर है। सीएसएसई के अनुसार, 2 करोड़  66 लाख 73 हजार 780 मामलों और 4 लाख 55 हजार 657 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।  

वहीं भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 07 लाख 90 हजार 183 पहुंच चुकी है। बात करें देश में कोविड-19 से होने वाली मौतों की तो यहां मरने वालों की संख्या 1 लाख 54 हजार 823 पहुंच चुकी है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19: More than 10.48 crore infected people worldwide, more than 22.80 lakh deaths
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36IzSmx

Post a Comment

0 Comments