Vaccination: तीसरे दिन 1.48 और अब तक 3.81 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगा, दो की मौत पर सरकार ने दी सफाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तीन दिन पूरे हो चुके हैं। इसके तहत देश में कुल 3.81 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, सोमवार को शाम 5 बजे तक 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1,48,266 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। तीन दिनों में वैक्सीनेशन के बाद साइड इफेक्ट्स के 580 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इनमें से सिर्फ सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इनमें तीन दिल्ली, दो कर्नाटक और एक-एक मरीज उत्तराखंड-छत्तीसगढ़ में भर्ती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Vaccination: So far, 3.81 lakh people have been vaccinated with Corona
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3quXYZp

Post a Comment

0 Comments