डिजिटल डेस्क, सिडनी। रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को एक और झटका लगा है। बीसीसीआई सूत्र के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह भी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

बता दें कि बुमराह को सिडनी में तीसरे टेस्ट के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। खबर है कि बुमराह की स्कैन रिपोर्ट में स्ट्रेन नजर आ रहा है और भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें खिलाकर कोई खतरा नहीं मोल लेना चाहता। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेलनी है इसी को देखते हुए टीम प्रबंधन बुमराह की चोट के बढ़ने का खतरा मोल नहीं लेना चाहता।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Indian star bowler Jasprit Bumrah will not play in Brisbane Test match due to abdominal strain
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2XucTGM