डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण दुनियाभर में मरने वालों की संख्या रविवार को 20 लाख से अधिक हो गई है। वहीं 9.44 करोड़ से अधिक लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं। हालांकि कई देशों ने महामारी पर काबू पाने के लिए अपने यहां टीकाकरण शुरू कर दिया है। इनमें भारत भी शामिल है, जहां दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन गरीब और कम विकसित देशों में टीका पहुंचने में समस्या है।
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार वर्तमान में दुनिया में कोविड-19 से कुल 9 करोड़ 44 लाख 17 हजार 649 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 20 लाख 20 हजार 103 लोगों की सांसें इस वायरस ने छीन ली हैं।
भारत में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम
बात करें दुनिया में इस वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देश की तो अब भी संयुक्त राष्ट्र अमेरिका अब भी पहले स्थान पर है। यहां अब तक 2 करोड़ 37 लाख 27 हजार 467 लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं। जबकि 3 लाख 95 हजार 372 मौतें दर्ज हो चुकी हैं।
वहीं भारत में इस महामारी से अब तक कुल 1 करोड़ 05 लाख 42 हजार 841 लोग संक्रमित हुए हैं। इन आंकड़ों के साथ भारत दुनिया में सर्वाधिक संक्रमित संख्या वाला दूसरा देश है। इस वायरस ने यहां कुल 1 लाख 52 हजार 093 लोग अपनी जान गंंवा चुके हैं।
जबकि 84 लाख 55 हजार 059 मामलों के साथ ब्राजील दुनिया में तीसरे स्थान पर है। यहां अब तक 2 लाख 09 हजार 296 लोगों की मौत कोरोनावायरस के कारण हो चुकी है।
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, दस लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:
|
देश का नाम |
कुल संक्रमितों का आंकड़ा |
|
रूस |
35,07,201 |
|
ब्रिटेन |
33,67,053 |
|
फ्रांस |
29,31,683 |
|
तुर्की |
23,80,665 |
|
इटली |
23,68,733 |
|
स्पेन |
22,52,164 |
|
जर्मनी |
20,38,616 |
|
कोलम्बिया |
18,91,034 |
|
अर्जेंटीना |
17,91,979 |
|
मैक्सिको |
16,09,735 |
|
पोलैंड |
14,29,612 |
|
दक्षिण अफ्रीका |
13,25,659 |
|
ईरान |
13,24,395 |
|
यूक्रेन |
11,92,114 |
|
पेरू |
10,56,023 |
कोविड मौतों के मामले में वर्तमान में 20,000 से अधिक मृत्यु वाले देश:
|
देश का नाम |
कुल मौतों का आंकड़ा |
|
मेक्सिको |
1,39,022 |
|
यूके |
88,747 |
|
इटली |
81,800 |
|
फ्रांस |
70,093 |
|
रूस |
64,134 |
|
ईरान |
56,717 |
|
स्पेन |
53,314 |
|
कोलंबिया |
48,256 |
|
जर्मनी |
46,464 |
|
अर्जेंटीना |
45,295 |
|
पेरू |
38,654 |
|
दक्षिण अफ्रीका |
36,851 |
|
पोलैंड |
33,213 |
|
इंडोनेशिया |
25,767 |
|
तुर्की |
23,832 |
|
यूक्रेन |
21,374 |
|
बेल्जियम |
20,352 |
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3qFpIL9
.
0 Comments