CBI ने बैंक धोखाधड़ी मामले में अपने 14 ठिकानों पर छापेमारी की, चार अधिकारियों पर मामला दर्ज किया

नई दिल्ली। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की टीम ने गुरुवार को अपने दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, मेरठ और कानपुर के 14 ठिकानों पर छापेमारी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच एजेंसी ने गाजियाबाद अकादमी में तैनात डीएसपी रैंक के अधिकारी आरके ऋषि सहित चार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अन्य तीन डीएसपी आरके सांगवान और बीएसएफसी (बैंकिंग सुरक्षा और फ्रॉड सेल) के दो अधिकारी इंस्पेक्टर कपिल धनकड़ और स्टेनो समीर कुमार सिंह  हैं। अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने बैंक फ्रॉड की आरोपी कंपनियों को मदद पहुंचाई और इसके लिए रिश्वत ली।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
CBI books its own officials in bank fraud case, raids CBI headquarters
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3oIPUDO

Post a Comment

0 Comments