डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन के साथ संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.6 के पार पहुंच गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 5.6 करोड़ को पार कर गई है।
बात करें कुल मौतों की तो यह आंकड़ा 13.4 लाख को पार कर गया है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) की मानें तो गुरुवार को वर्तमान में दुनिया में मामलों की कुल संख्या 5 करोड़ 61 लाख 78 हजार 674 और मरने वालों की संख्या 13 लाख 48 हजार 348 हो चुकी थी।
नगरौटा में सुरक्षाबलों ने ट्रक में 4 आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
विश्व में सर्वाधिक मामले वाले देशों में अमेरिका का नाम अब भी पहले स्थान पर है। यहां 1 करोड़ 15 लाख 25 हजार 149 लोग इस महामारी से पीड़ित हैं। वहीं अब तक 2 लाख 50 हजार 483 लोग इस संक्रमित की वजह से अपनी जान गंवा बैठे हैं।
दूसरे स्थान पर भारत है, यहां कुल 89 लाख 12 हजार 907 मामले सामने आए हैं। वहीं इस वायरस से मरने वालों की संख्या 1 लाख 30 हजार 993 को पार कर गई है।
जबकि तीसरे नंबर पर ब्राजील है। यहां 59 लाख 45 हजार 849 लोग संक्रमित हैं। हालांकि मरने वालों की संख्या को देखा जाए तो
ब्राजील दुनिया में दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 16 लाख 7 हजार 455 लोगों की मौत हो चुकी है।
10 लाख से ज्यादा मामले वाले देश
|
देश का नाम |
संक्रमितों की संख्या |
|
फ्रांस |
21,15,717 |
|
रूस |
19,75,629 |
|
स्पेन |
15,25,341 |
|
यूके |
14,34,004 |
|
अर्जेंटीना |
13,39,337 |
|
इटली |
12,72,352 |
|
कोलंबिया |
12,18,002 |
|
मेक्सिको |
10,15,071 |
20 हजार से ज्यादा मौतों वाले देश
|
देश का नाम |
मौतों की संख्ख्या |
|
मेक्सिको |
99,528 |
|
यूके |
53,368 |
|
इटली |
47,217 |
|
फ्रांस |
46,772 |
|
ईरान |
42,941 |
|
स्पेन |
42,039 |
|
अर्जेंटीना |
36,347 |
|
पेरू |
35,317 |
|
कोलंबिया |
34,563 |
|
रूस |
34,068 |
|
दक्षिण अफ्रीका |
20,556 |
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36NbteS
.
0 Comments