डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद बीती शाम निधन हो गया। आज रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को पटना ले जाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर आखिरी दर्शन के लिए अस्पताल से सीधे यहां उनके आवास 12 जनपथ शुक्रवार को सुबह 10 बजे लाया जाएगा।
इसके बाद सुबह 10.30 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी जाएगी। रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को दोपहर 2 बजे के बाद पटना में लोकजनशक्ति पार्टी के कार्यालय लाया जाएगा। वहीं अगले दिन शनिवार को पटना में ही उनका अंतिम संस्कार होगा।
राजनीति के मौसम वैज्ञानिक कहे जाते थे रामविलास पासवान
दुख व्यक्त
उनके सम्मान में शुक्रवार को राजकीय शोक की घोषणा की गई है और इस दौरान तिरंगा आधा झुका रहेगा। बता दें कि 74 साल के रामविलास पासवान पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके निधन की जानकारी बेटे ने ट्वीट करके दी। जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत दूसरे केंद्रीय मंत्रियों व राजनीति दलों के नेताओं ने दुख व्यक्त किया।
राम विलास पासवान ने वर्ष 2000 में जनता दल (यूनाइटेड) से अलग होकर लोजपा का गठन किया था। पिछले साल पार्टी की अपने पुत्र कमान चिराग पासवान को सौंपने से पहले वह लोजपा के संस्थापक अध्यक्ष रहे।
राम विलास पासवान केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य एंव सार्वजनिक वितरण मंत्री थे। बीमार होने के कारण वह बीते एक महीने से ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती थे और हाल ही में उनके हृदय का ऑपरेशन हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2FdqzQW
.
0 Comments