मास्को, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक देशों में से एक होने के नाते वैश्विक मामलों को संबोधित करने में संगठन की मजबूत भूमिका का समर्थन करता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगांठ के एक कार्यक्रम में कहा कि रूस ने हमेशा संयुक्त राष्ट्र की गतिविधियों का सक्रिय रूप से समर्थन किया है।
क्रेमलिन द्वारा प्रकाशित किए गए इस संदेश में कहा गया है, संयुक्त राष्ट्र निर्विवाद तौर पर वैश्विक संरचना रही है जो मानवता के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए बहुपक्षीय बातचीत और साझेदारी करने का मौका देती है। निस्संदेह हम एक साथ जुटकर ही 21 वीं सदी की वैश्विक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकते हैं और मानव जाति के लिए शांतिपूर्ण और समृद्ध विकास को सुनिश्चित कर सकते हैं।
एसडीजे-एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3dF3eVf
.
0 Comments