डिजिटल डेस्क। UEFA चैंपियंस लीग के फाइनल में आज रात पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) और बायर्न म्यूनिख आमने-सामने होंगी। जर्मनी के कल्ब बायर्न म्यूनिख के पास छठी बार लीग का खिताब जीतने का मौका है। वहीं फ्रेंच क्लब PSG अगर मैच जीतता है, तो पहली बार लीग का चैंपियन बनेगा।
PSG पहली बार लीग के फाइनल में
PSG पहली बार चैम्पियंस लीग के फाइनल में पहुंचा है। इसके अलावा PSG 16 साल बाद लीग के फाइनल में पहुंचने वाला पहला फ्रेंच क्लब है। वहीं बार्यन म्यूनिख 11वीं बार चैम्पियंस लीग के फाइनल में पहुंचा है। लीग के इतिहास में रियाल मैड्रिड ने सबसे ज्यादा 16 बार फाइनल खेला है और 13 बार खिताब जीता है। बायर्न म्यूनिख ने पिछला खिताब 2013 में जीता था। तब उसने जर्मन क्लब बोरुसिया डॉर्टमंड को फाइनल में हराया था। अब तक जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख पांच बार लीग का खिताब जीत चुका है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jiHP5V
.
0 Comments