दुनियाभर में कोरोनावावायरस से अब तक 1 करोड़ 8 लाख 2 हजार 849 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 59 लाख 38 हजार 954 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 18 हजार 921 की मौत हो गई है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि उन्हें मास्क पहनने में कोई दिक्कत नहीं है, अगर हालात वैसे हो तो। उन्होंने कहा कि अगर मैं किसी वैसी जगह हूं जहां काफी भीड़ हो तो जरूर मास्क पहनूंगा। वैसे मास्क पहनना अच्छा है।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
|
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 27,79,953 | 1,30,798 | 11,64,680 |
| ब्राजील | 14,53,369 | 60,713 | 8,26,866 |
| रूस | 6,54,405 | 9,536 | 4,22,931 |
| भारत | 6,05,220 | 17,848 | 3,59,896 |
| ब्रिटेन | 3,13,483 | 43,906 | उपलब्ध नहीं |
| स्पेन | 2,96,739 | 28,363 | उपलब्ध नहीं |
| पेरू | 2,88,477 | 9,860 | 1,78,245 |
| चिली | 2,82,043 | 5,753 | 2,45,443 |
| इटली | 2,40,760 | 34,788 | 1,90,717 |
| मैक्सिको | 2,31,770 | 28,510 | 1,38,319 |
*ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।
ब्राजील: 60 हजार से ज्यादा मौतें
दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में 24 घंटे में 46,712 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 14 लाख से ज्यादा हो गई है। एक दिन में यहां 1038 लोगों ने दम तोड़ा है। मरने वालों की संख्या 60 हजार से ज्यादा हो गई है। देश में 8.26 लाख लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।
मैक्सिको: टॉप 10 संक्रमित देश हुआ
मैक्सिको में 24 घंटे में 5681 मरीज मिले हैं और 741 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमितों की संख्या ईरान से ज्यादा हो गई है। मैक्सिको अब टॉप 10 संक्रमित देश बन गया है। यहां 2.31 लाख संक्रमित हो गए हैं, जबकि 28 हजार 510 मौतें हुई हैं। वहीं, ईरान में 2.30 लाख मरीज हैं।
न्यूजीलैंड: स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा
न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्री डेविड क्लार्क ने कोरोनावायरस को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया और लॉकडाउन नियमों के उल्लंघनों करने पर आलोचनाओं के बाद इस्तीफा दे दिया। वे लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ बीच पर गए थे। पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को उनके इस्तीफे की घोषणा की। देश में अब तक 1528 केस मिल चुके हैं, जबकि 22 लोगों की मौत हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31BUGu0
via IFTTT
0 Comments